About Us

        जनकल्याण सेवा ट्रस्ट को अपना परिवार बनाएं

 हमारे बारे में 

त्वं नो अग्ने महोभिः पाहि विश्वस्या अरातेः।                 उत द्विषो मर्त्यस्य॥ ऋग्वेद ८-७१-१॥

 हे अग्रणी प्रभु ! आप अपनी महान शक्तियों द्वारा हमारी हर प्रकार से रक्षा करें। हमारे अंदर किसी के प्रति द्वेष की भावना ना हो, हमें भी ऐसी द्वेष की भावना से भी बचाओ।

        जनकल्याण सेवा ट्रस्ट 2023 में एक गैर सरकारी संगठन रजिस्टर हैं, लेकिन 2020 से काम कर रहा है। जिसकी भारत में अधिक से अधिक शाखाएं खोली जाएंगी, जनकल्याण सेवा ट्रस्ट जीवन के हर आयाम में बदलाव लाएगा। 

NGO के माध्यम से वृक्षारोपण, जल संरक्षण, सुरक्षित कल के लिए संरक्षित करें जल और जंगल, वाटर रिचार्ज सिस्टम (सोख्ता), पुराने नल कूप, कुओं का समाज के साथ मिलकर जीर्णोद्धार कराना , वायु व ध्वनि प्रदूषण, स्वच्छता, नशा मुक्ति, पशुओं पक्षियों के लिए दाना पानी (प्याऊ) आदि,

हम गायों को बचाने के लिए भी काम करते हैं: भगवत गीता में बताया गया है कि कैसे भगवान कृष्ण हर सुबह गायों और बछड़ों को गोवर्धन पहाड़ी पर चराने के लिए ले जाकर उनकी देखभाल करते थे। हमें भी इसी भाव से गायों की सेवा करने का प्रयास करना चाहिए - उनके भोजन, आश्रय और दवा के साधन उपलब्ध कराकर। हमारा उद्देश्य आवारा, परित्यक्त गायों, बैलों, सेवानिवृत्त बैलों और अनाथ बछड़ों की देखभाल करना है, NGO उन्हें भूसा, आटा, ताजी घास, साफ पानी, चिकित्सा देखभाल और एक जगह प्रदान करते हैं जहां वे चोटों से उबर सकें और शांति से रह सकें।

NGO के माध्यम से विकलांगों, गरीब और जरूरतमंद महिलाओं, गरीब लड़कियों, वृद्ध लोगों, बहन-बेटियों के सामूहिक विवाह के लाभ और कल्याण के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों में लगा हुआ है, महिला सशक्तिकरण, कन्यादान, बालिका आशीर्वाद, मेधावी छात्र पुरस्कार, रोजगार सहायता, किसान कृषि सहायता, व्यापार सहायता, उच्च शिक्षा के लिए, शादी के लिए, मकान के लिए, दुकान के लिए, कर्ज चुकाने के लिए, बीमारी के लिए, आर्थिक मदद उपलब्ध कराना, महिलाओं को सिलाई कढ़ाई बुनाई पेंटिंग ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग सेंटर एवं स्वयं सहायता समूह से रोजगार उपलब्ध कराना, शीतकालीन सहायता इत्यादि।

  कृपया कर आप भी इन सभी कार्य को पूर्ण करने में हमारा सहयोग करें धन्यवाद जी 

 

सदस्यता के साथ रोजगार प्राप्त करें